(Hathras, Hathras)
व्यापार कर विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह ने बताया कि असम की बजाय हाल में यहां बेचे जा रहे आयुर्वेदिक सामान पर संयुक्त आयुक्त पीएन पांडेय द्वारा कल 10 लाख 70 हजार रुपये के कर का आकलन किए जाने के बाद जुर्माना लगाया गया। इस सामान की असम में बिक्री के लिए परमिट मिला था। उन्होंने बताया कि योग गुरू रामदेव द्वारा संचालित ट्रस्ट पतंजलि ब्रांड की आयुर्वेदिक दवाओं और सामान से भरे एक ट्रक को एक पखवाड़ा पहले विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा था। सामान जब्त करने के बाद यह कार्रवाई की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।