(MAHARASHTRA, India)
राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्विटर पर लिखा कि औरों से भिन्न पार्टी, महाराष्ट्र सरकार गठन के इतिहास में अबतक का सबसे भव्य शपथ ग्रहण समारोह। शरद पवार की 41 सांसदों वाली राकांपा पहले ही भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। भाजपा सरकार शुक्रवार को शपथ लेगी। राकांपा का कहना है कि यदि नयी सरकार को अपना बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत का सामना करना पड़ा तो वह मतदान से गैरहाजिर हो जाएगी। कल यहां वानखेड़े स्टेडियम में नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह बहुत शानदार होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, फिल्मकारों, उद्योगपतियों आदि समेत करीब 40 हजार मेहमान भाग लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।