नीलोफर को लेकर राज्य के आठ जिलों में अलर्ट
(Rajasthan, India) राज्य सरकार ने निलोफर तूफान को लेकर आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। तूफान के 31 अक्टूबर को प्रदेश में पहुंचने की आशंका है। एनडीआरएफ टीम का मुख्यालय अजमेर से जोधपुर कर दिया गया है। इसके असर से राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले 48 घंटे में बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है । राजस्थान में निलोफर आने की चेतावनी के बाद लेकर विद्युत विभाग ने भी तैयारी की है...वहीं जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए गए है कि वो निलोफर को लेकर तैयारी पूरी रखे। जिसमें स्टोर में अतिरिक्त सामान रखने और मंगवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तेज बारिश और हवाओं के चलने पर विद्युत सप्लाई को बंद करने को कहा गया है। जोधपुर डिस्कॉम के चेयरमैन आर जी गुप्ता ने बताया कि निलोफर की चेतावनी को लेकर विभाग सक्रिय है। हालांकि इसका असर पूरे राजस्थान में नहीं होगा....लेकिन पश्चिमी राजस्थान में इसका असर हो सकता है, जिसको लेकर प्रबंध निदेशक को निर्देश दे दिए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।