1984 सिख दंगा: 3325 पीड़ितों के परिजनों को मिलेगा 5-5 लाख रुपये मुआवजा
(DELHI, India) जानकारी के अनुसार, सिख दंगों में मारे गए 3325 लोगों में से प्रत्येक के नजदीकी परिजन को पांच-पांच लाख रुपये देगी। सिख दंगा पीड़ितों को करीब 30 साल बाद मुआवजा मिलेगा। गौर हो कि इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद दंगे फैले थे। 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि है। इंदिरा गांधी की 1984 में उनके अंगरक्षको ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरकार ने साम्प्रदायिक, आतंकवादी या नक्सली हिंसा पीड़ित नागरिकों के लिए मुआवजे की राशि तीन लाख रुपये से बढ़ाकर आज पांच लाख रुपये कर दी। गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में एक फैसला गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया, जिसमें साम्प्रदायिक, आतंकवादी या नक्सली हिंसा के पीड़ित नागरिकों को मुआवजा देने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस तरह की हिंसा में मरने वाले या स्थायी रूप से अशक्त होने वाले नागरिकों को 2008 से तीन लाख रुपया अदा किया जाता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।