महाराष्ट्र में बीजेपी की पहली सरकार: देवेंद्र फड़नवीस आज लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में बीजेपी की पहली सरकार शुक्रवार को यहां आयोजित एक भव्‍य समारोह में शपथ लेगी। वहीं, महाराष्ट्र में आज होने जा रहे फड़नवीस के मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह में शिवसेना शामिल नहीं होगी। शिवसेना ने कहा कि एक संभावित गठबंधन के लिए बातचीत होने के दावों के बावजूद ‘लगातार अपमानित करने’ के चलते वह इस समारोह का बहिष्कार करेगी। गौर हो कि फड़नवीस महाराष्ट्र के 27वें और प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आज यहां एक भव्य समारोह में शपथ लेंगे । 44 साल के फड़नवीस नागपुर से विधायक चुने गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। साथ ही कॉरपोरेट जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगी। सूत्रों के अनुसार, फड़नवीस के साथ आज 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।