मेड़तासिटी में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा मीरा नाटिका कार्यक्रम
(Merta, Nagaur) मिराज ग्रुप की ओर से आयोजित हेमामालिनी के मीरा नाटिका नृत्य का कार्यक्रम अव्यवस्था और हंगामे की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस ने जमकर आमजन को खाकी के रोब का शिकार बनाया। पुलिस ने न केवल पुरूष बल्कि महिलाओ को भी नही बक्शा । कार्यक्रम के दौरान जमकर हुडदंग हुआ लेकिन फिर भी जनता ने संयम दिखाते हुये कार्यक्रम को यथावत चालू रखने की मांग की। लेकिन आयोजकों को कार्यक्रम को बीच में ही रद्द करना पड़ा और अभिनेत्री हेमामालिनी को भी बीच में ही कार्यक्रम छोडकर जाना पड़ा। इस दौरान हंगामे से निराश होकर हेमा मालिनी ने कहा की मैं मीरा की धरती पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देने आई हुं और कार्यक्रम में इस प्रकार के हंगामे से आहत हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।