(Parbatsar, Nagaur)
परबतसर के पास भावसियां गांव में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी। गौरतलब है की शिक्षक बाइक से अपने दोस्त के साथ जा रहा था की अचानक 5 बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें शिक्षक राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बदमाशों ने राजेंद्र के दोस्त गोविंद को पीटा और वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी नरेंद्र पारीक जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे शहर में नाकाबंदी करा दीं फिलहाल मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।