महाराष्ट्र के भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडनवीस ने भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सात केबिनेट और दो राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रही। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेश के कई सांसदों और नेताओं के साथ शपथ समारोह में शिरकत की। शपथ समारोह के बाद राजे ने फडनवीस को सीएम बनने पर बधाई दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।