माकड़ा गांव झड़प मामला: मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
(WESTBENGAL, India) पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 अक्टूबर को बीरभूम जिले के माकड़ा गांव में हुई राजनीतिक झड़प में मारे गए लोगों के परिजन को आज मुआवजे के तौर पर दो-दो लाख रूपए देने की घोषणा की। बहरहाल, झड़प में मारे गए तौसीफ अली नाम के एक शख्स के पिता ने राज्य सरकार से कोई मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है। तौसीफ के पिता शौकत ने बताया, हमें राज्य से किसी मुआवजे की जरूरत नहीं है। इससे पहले, जिलाधिकारी पी मोहनगांधी ने कहा, हमें मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का आदेश प्राप्त हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।