पुष्कर पशु मेले में राजकीय पशु ऊंटो की बेरोकटोक खरीद फरोख्त जारी
(Rajasthan, India) राज्य सरकार ने ऊंट को राजकीय पशु का दर्जा देकर ऊँटो के संरक्षण की भले ही अनुकरणीय पहल की हो मगर ऊँटो की खरीद फरोख्त को लेकर प्रावधान नहीं होने के इस पशु को राज्य से बाहर ले जाकर काटने के लिए ऊंट को इसी राज्य से खरीदा जा रहा है। ऊंटों को पशुपालक से ज्यादा अन्य राज्यों से आए व्यापारी खरीद रहे हैं। पिछले दिनों पुलिस ने ऊंटों को कत्लखाने ले जाने की आशंका के चलते मेवात और हरियाणा के रहने वाले 9 लोगों को संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार भी किया था । पुष्कर में हो रहे पशु मेले में अब तक साढ़े चार हजार से अधिक ऊंट पहुंच चुके हैं। इनमें से 25 फीसदी बूढ़े ऊंट हैं। पिछले साल से इस बार करीब 35 फीसदी ऊंट कम पहुंचे हैं। ऊंट को राज्य पशु का दर्जा प्राप्त है, पर ऊंट की खरीद-फरोख्त पर नियंत्रण के लिए अब तक कोई वैधानिक प्रावधान नहीं बना। इस वजह से ऊंटों के खरीदारों से यह जानकारी नहीं ली जाती कि वह ऊंट क्यों और कहां ले जाने के लिए खरीद रहे
हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।