पुष्कर मेले में दिखाई दे रहे हैं भारतीय संस्कृति के विविध रंग......
(Rajasthan, India) विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला शुरू हो गया। मेला अपनी पूरी रंगत पर है और देसी विदेशी सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है। रेगिस्तानी जहाज ऊंट का करतब देख विदेशी हैरान रह गए। मेले में रेतीले धोरो में सात समंदर पार से आये विदेशी पावणे देशी रंग में रंगते नजर आए। विश्व के मानचित्र पर विश्व गुरु के नाम से अंकित ब्रह्मा नगरी वैसे तो धर्म के नाम से जानी जाती है लेकिन यहाँ की एक विशेष पहचान यहाँ लगने वाला मेला भी है। कार्तिक एकादशी में इस अंतर्राष्ट्रीय इस मेले की शुरुआत होती हैजिसमे देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग यहाँ पहुँचते है और इस मेले का रंगमें रंगे नजर आते है। पुष्कर मेले में यूं तो हर आयोजन अपने आप में खास होता लेकिन देशी ओर विदेशी पर्यटकों के बीच होने वाली प्रतियोगिता अपने में खास होती है यहीं वजह है कि सात समुद्र पार से आए ये विदेशी सैलानी इसका लुत्फ उठाने के लिए यहां तक खीचें चले आते हैं। मेला मैदान में सतरंगी छटा देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। पुष्कर मेले के तीसरे दिन पर्यटकों के लिए विशेष ऊंट अश्व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया....जिसमें कई देशी विदेशी और अश्व पालकों ने बढ़-चढकर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान अश्व ढोल की थाप पर नृत्य किया तो विदेशी पर्यटक हाऊ वंडर फुल कहते नजर आए। इस दौरान मेला मैदान पर विदेशी महमानों का हुजूम सा नजर आया। इस प्रतियोगिता में अजमेर जिले के विजयनगर से आये महेश प्रथम रहे और दूसरे स्थान पर नागौर जिले के गाँव झाडोल के किशनसिंह और तीसरे स्थान पर नागौर के आसपुरा के रहने वाले तुलसीराम रहे,,पुष्कर मेले के तीसरे दिन पर्यटकों के लिए मेला मैदान पर विदेशी पावणे और देशी छोरो के बीच राजस्थान का परंपरागत कब्बडी मैच खेला गया। जिसमें देशी छोरो ने विदेशियों को धूल चटा दी। हालाकि इस मैच को जीतने के लिए विदेशियों ने पूरा दमखम दिखाया। इसके बावजूद देशी छोरों के सामने विदेशियों को मात खानी पड़ी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।