आतंकी धमकी के बाद पुष्कर मेले की सुरक्षा बढ़ाई.......
(Rajasthan, India) अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में पुलिस को फोन पर मिली आतंकी धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हडकंप सा मच गया है। जिसके चलते पुलिस और इमरजेंसी रेस्पोंस टीम चौकन्नी हो गई है। पुलिस ने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर और इजरायलियों के धर्मस्थल बेद ख्वाद हास पर सुरक्षा के भारी इंतजाम कर दिए है। वही आज सुबह पवित्र सरोवर के ब्रह्म घाट....परिक्रमा मार्ग...बावरी घाट सहित कई घाटो पर पुलिस सुरक्षा कर्मी लापरवाई बरतते हुए मोबाईल पर गेम खेलते हुए नजर आए। ऐसे में कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्थाओ पर सवाल खड़े नजर आये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।