वाड्रा जमीन सौदों में कानून अपना काम करेगा : खट्टर
(HARYANA, India) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद से जुड़े जमीन सौदों के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कानून अपना काम करेगा।’ राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए अन्य कथित जमीन घोटालों के बारे में पूछे जाने पर भी मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कानून अपना काम करेगा। अपनी सरकार में मंत्री बिक्रम सिंह यादव के हरियाणा सचिवालय में पदभार संभालने के बाद खट्टर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। नई दिल्ली में वाड्रा से जमीन सौदों के बारे में पूछे जाने पर उनके नाराज होने और एक संवाददाता का माइक गिराने की खबरों के बारे में जब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से पूछा गया तो उन्होंने अंबाला में आज संवाददाताओं से कहा, ‘जब किसी को कुछ छिपाना होता है तभी वह इस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त करता है और नाराजगी दिखाता है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।