(BIHAR, India)
जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार के बीच बढ़ती दूरी की खबरों के बीच मांझी के गत 31 अक्तूबर को इन दावों को खारिज करते हुए यहां कहा था कि उनका उनके पूर्ववर्ती से कोई ‘मतभेद’ नहीं। महिला भूदान किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये मांझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और वे उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन के नेता का प्रश्न है, उसके नेता का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा गठबंधन दल के अन्य नेता मिलकर करेंगे। मांझी ने कहा कि जहां तक जदयू के नेता का प्रश्न है, सबसे पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम को प्रस्तावित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन उनकी प्रशंसा करता है और कौन उनकी आलोचना करता है, यह देखना उनका काम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरा कर्तव्य है राज्य के विकास के लिये काम करना।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।