(India)
बीएसएफ उप महानिरीक्षक आर पी एस जसवाल ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा पहलुओं के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया। पाकिस्तान में सीमा की ओर हुए विस्फोट के काफी पहले ही भारत की तरफ समूची दर्शक दीर्घा खाली हो चुकी थी । विस्फोट का भारत की तरफ कोई असर नहीं हुआ। जसवाल के मुताबिक, विस्फोट शाम में छह बजकर 10 मिनट पर हुआ और ध्वज नीचे करने का समारोह उस समय तक पूरा हो गया था। उस वक्त वहां पर कोई भी आगंतुक नहीं था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।