दिल्ली में बीजेपी सरकार नहीं बनाना चाहती सरकार, चुनाव के पक्ष में : सूत्र
(DELHI, India) रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में जोडतोड की सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में यह साफ है कि बीजेपी प्रदेश में फिर से चुनाव कराए जाने के पक्ष में है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस सिलसिले में आज शाम तक अंतिम फैसला ले सकती है। फैसला होने पर अगले 24 से 48 घंटो में दिल्ली विधानसभा भंग हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में चुनाव का एलान संभव है। गौर हो कि दिल्ली में फरवरी 2014 से विधानसभा निलंबित है और राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 49 दिन की सरकार के बाद इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली विधानसभा में फिलहाल 67 विधायक हैं जिसमें बीजेपी के पास 29, आम आदमी पार्टी के पास 27, कांग्रेस के पास 8 और अन्य के पास 3 विधायक हैं। इस लिहाज से बीजेपी के पास बहुमत के 34 आंकड़े तक पहुंचने के लिए 5 विधायक कम पड़ते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।