(India)
बजाज पल्सर 200एसएस को हाल ही में टर्की में डिस्पले किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि कंपनी ने इस पल्सर 200एएस का स्टंट शो भी किया है जिसमें यह काफी बोल्ड बाइक लगती है। हालांकि इससे पहले ही बजाज पल्सर 200 का स्ट्रीट फाइटर वर्जन कंपनी पहले ही टर्की में लॉन्च कर चुकी है। गौरतलब है कि बजाज पल्सर 200एसएस को पहली बार दिल्ली ऑटो शो 2014 के दौरान प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने इसके साथ पल्सर 400एसएस भी प्रदर्शित की थी जो बहुत प्रतीक्षित बनी हुई है। बजाज पल्सर200 एसएस यानि सुपर स्पोर्ट है जो कि पल्सर 200 एनएस यानि नेक्ड स्पोर्ट से थोड़ा अलग है। कंपनी ने इसमें सिर्फ बॉडी डिजायन और फीचर्स संबंधी बदलाव किए हैं, जबकि इंजन और अन्य स्फेशिफिकेशंस एनएस जैसे ही है। बजाज पल्सर 200एसएस में 199.5 सीसी इंजन 6 स्पीड मेनुअल गियरबॉक्स के साथ लगा है जो 23.5 पीएस का पावर और 18.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें प्रोजेक्टर जैसे टि्वन हेडलैंप, फुल फेयरिंग, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप, स्पिलिट सीट, क्लिप ऑन हेंडलबार्स, नया मफलर, नए एलईडी टेल लैंप आदि दिए गए हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।