(India)
ऑटोमेटेड गियर शिफ्ट की सुविधा वाली इस कार की दिल्ली शोरूम में कीमत 3.82 लाख रुपए है। छोटी कार के बाजार में कारोबार की वृद्धि दर बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी ने इस मॉडल में माइलेज 15% तक सुधारा है। नई ऑल्टो के-10 के मैनुअल पेट्रोल वर्जन की कीमत 3.06 लाख रुपए और 3.56 लाख रुपए के बीच है, जबकि सीएनजी वर्जन की कीमत 3.82 लाख रुपए है। वहीं पेट्रोल इंजन वाले ऑटो गियर शिफ्ट वर्जन की कीमत 3.80 लाख रुपए है। मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ केनिची आयुकावा ने यहां संवाददाताओं को बताया, कुछ ही सप्ताह के भीतर मारुति सुजुकी की यह (ऑल्टो के-10) तीसरी कार है। हमारे आपूर्तिकर्ताओं और इंजीनियरों ने माइलेज में काफी सुधार किया है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी 14 साल पहले लॉन्च की गई ऑल्टो की 26 लाख कारें बेच चुकी है। आयुकावा ने कहा कि मारुति नई कार को बड़ी संख्या में लोगों के बीच पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। भावी टैक्नोलॉजी वाली यह कार पैसा वसूल के सिद्धांत वाले ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी और इसकी मूल कंपनी सुजुकी मोटर के इंजीनियरों ने मिलकर 200 करोड़ रुपए की लागत से इसे विकसित किया है
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।