(Agiaon, Bhojpur)
भोजपुर जिले में इस बार मुहर्रम जिला प्रशासन के साए में गुजरेगा। पिछले एक सप्ताह से भोजपुर जिले में मुहर्रम को लेकर जिले में काफी तनाव का माहौल रहा है ,कई बार विवाद तो कई बार झड़प का सामना भी जिला प्रशासन को झेलना पड़ा है। वही कल मुहर्रम को लेेकर जिले के तमाम आलाधिकारियो समेत पुलिस के पदाधिकारियो के साथ जिले के जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल और आरक्षी अधीक्षक राजेश कुमार ने एक आपात बैठक का आयोजन कर सभी को अलर्ट रहने की हिदायत दी। साथ ही सभी विवादित क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का भी निर्देश दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।