बिहार में 24 घंटे होगी बिजली की आपूर्ति......
(BIHAR, India) बिहार को 15 नवम्बर से 440 मेगावाट बिजली अतिरिक्त मिलेगी । मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और राज्य की जरूरतों को उनके सामने रखा, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री गोयल ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर जहां कांटी यूनिट-2 और बाढ़ यूनिट-2 का 15 नवंबर को उद्घाटन करने पर सहमति जतायी, मुख्यमंत्री ने बाढ़ और दादरी थर्मल पावर प्लांट से बिहार को अतिरिक्त बिजली आवंटन के लिए केंद्रीय सरकार को धन्यवाद देने के अलावा राज्य को केंद्रीय कोटे से 300 अतिरिक्त बिजली देने की मांग की. इस पर श्री गोयल ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री ने राज्य की बिजली जरूरतों को दूर करने के लिए कांटी, बरौनी और बांका थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयले की आपूर्ति की मांग रखी. मुख्यमंत्री ने कांटी और बरौनी थर्मल पावर प्लांट में देरी के लिए भेल को जिम्मेवार ठहराते हुए केंद्र से मदद मांगी. मुख्यमंत्री ने लखीसराय और पीरपैंती में बननेवाले पावर प्लांट के लिए एनटीपीसी और एनएचपीसी के बीच हुए समझौतों का जिक्र किया और कहा कि एनटीपीसी और एनएचपीसी को इन प्लांटों से बिहार को 85 फीसदी बिजली देने की मंजूरी केंद्रीय ऊर्जा मंत्रलय की ओर से अब तक नहीं दी गयी है. केंद्रीय मंत्री ने इस पर सैद्धांतिक सहमति जतायी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।