सहरसा जिले के सलखुआ में बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
(BanmaItarhi, Saharsa) बिहार में गरीबों की अनदेखी का खेल जारी है। आज जन टीवी आपको ऐसे ही एक कड़वे सच से रूबरू करा रहा है। जिसे देखकर आप जरूर कहेंगे की आखिर इन गरीबों का कब और कैसे भला होगा। जिले के सलखुआ की एक बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए उनके परिजन एम्बुलेंस नहीं मिलने पर पहले तो ट्रेन.....फिर बाद में खाट पर लादकर सदर अस्पताल लाये। इस मामले पर पूछने पर परिजनों ने बताया की उन्हें यहां किसी ने भी महत्व नहीं दिया और लाख मनुहार के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। मौके पर जन टीवी की मौजूदगी की वजह से इमरजेंसी में डॉक्टर्स ने तुरंत महिला का इलाज शुरू कर दिया लेकिन एंबुलेंस के लिए सिविल सर्जन या सलखुआ पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर से बात करने का कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।