मुहर्रम पर शहर में निकाले गए ताजिये.......युवकों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
(Athmalgola, Patna) हजरत हुसैन की शहादत पर मुहर्रम मनाया जा रहा है। आज सुबह होते ही लोगों ने आकर्षक ताजियों के साथ शहर का भ्रमण किया। इस दौरान युवकों ने हैरतअंगेज कारनामे पेश किए। परम्परा के मुताबिक लाठिया और तलवारों के माध्यम से भी युवकों ने करतब दिखाया और अमन चैन की कामना की। गौरतलब है की जंग- ए- कर्बला कियद् में मुहर्रम का पर्व मनाया जाता है। दरअसल इंसानियत की रक्षा को शहादत देने का सन्देश देनेवाले इस पर्व की तब से परम्परा है जब से इस्लाम की तरफदारी में इमाम हुसैन ने खुद की कुर्बानी दी थी। मुहर्रम पर प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।