(Rajasthan, India)
पुष्कर से विदेशी सैलानियों को सैर कराने को लेकर उड़े निजी कंपनी के तीन हॉट एयर बैलून मंगलवार देर शाम को दिशा भटककर अरावली की पहाड़ियों को लांघ कर अजमेर आ गए। इनमें से एक बैलून सेंट्रल जेल में उतरा तो दूसरा बधिर विद्यालय के खेल मैदान में तो वहीं तीसरा घूघरा रसूलपुरा गांव की सरहद में रेलवे टैªक के पास उतारा गया। इन तीनांे बैलून में 18 विदेशी पर्यटक सवार थे। सेंट्रल जेल में उतरे बैलून को लेकर जेल प्रशासन ने बैलून कंपनी और पायलट के खिलाफ सुरक्षा तोड़कर अनाधिकृत रूप से जेल में प्रवेश करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। वहीं कलक्टर आरूषी अजेय मलिक ने संबंधित कंपनी को दी गई बैलून उड़ाने की अनुमति निरस्त कर दी है और मामले के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जेल परिसर परिसर में बैलून उतारने की जांच डीजीसीए से कराई जाएगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।