आजम खान को पाकिस्तान भेज देना चाहिए: योगी आदित्यनाथ
(BakshiKaTalab**, Lucknow) एक सवाल के जवाव में आदित्यनाथ ने आजम खान पर निशाना साधते हुये कहा की आजम खान समाजवादी पार्टी का वह कौवा है जो जिस पेड़ पर बैठेगा उसे सुखना ही है। इससे पहले पहले बहराइच में एक कार्यक्रम का हिस्सा लेने गए आजम ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल छोटा है और योगी आदित्यनाथ नफरत फैलाते हैं।
बकौल आजम, मोदी ने जब ईद पर मुस्लिमों को मुबारकबाद नहीं दी तो मैं समझ गया कि बादशाह का दिल छोटा है। योगी आदित्यनाथ जैसा व्यक्ति अच्छा नहीं होता। योगी के लवजेहाद को प्रदेश में हाल ही हुए उपचुनावों में मुद्दा बनाने से भाजपा को कोई लाभ हुआ या नहीं, इसका तो पता नहीं, लेकिन इससे समुदायों के बीच रिश्तों को नुकसान जरूर हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।