(India)
मायावती ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘उत्तर प्रदेश में वर्तमान सपा सरकार के शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विकास की स्थिति दयनीय है।’ उन्होंने कहा कि राज्यपाल को प्रदेश की मौजूदा स्थिति देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश केन्द्र और राज्यपाल से करनी चाहिए क्योंकि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कि सपा सरकार विकास के नाम पर केवल कागजी और फर्जी योजनाओं का ऐलान कर प्रदेश की जनता को गुमराह रही है। उल्लेखनीय है कि मायावती पहले भी राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने की मांग कर चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।