अखिलेश दास ने राज्यसभा के लिए 100 करोड़ देने की पेशकश की थी : मायावती
(BakshiKaTalab**, Lucknow) मायावती ने कहा कि राज्यसभा का दोबारा सदस्य बनाए जाने के इच्छुक अखिलेश दास ने उनसे दिल्ली में बात की थी और कहा था कि वह जितना चाहें धन ले लें। बसपा प्रमुख के अनुसार, दास ने यह भी कहा कि वह पचास करोड़ रूपये या 100 करोड़ रूपये तक देने को तैयार हैं लेकिन ‘मैंने कहा कि 200 करोड़ रूपये देने पर भी मैं उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाउंगी।’ उन्होंने कटाक्ष किया, ‘अखिदेश दास का दु:ख हम समझ सकते हैं। ’ मायावती ने कहा कि हमें किसी एक व्यक्ति का आर्थिक सहयोग नहीं चाहिए। बसपा धन्नासेठों की पार्टी नहीं है। हमने गरीब और मजलूमों के थोड़े थोड़े धन से आंदोलन को आगे बढाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के गरीब और मजलूम लोगों ने छोटी छोटी धनराशि से पार्टी की मदद की। मायावती ने कहा कि पार्टी केवल उसी व्यक्ति को टिकट देगी, जो बसपा के आंदोलन को आगे बढ़ाये, जमीन से जुडा हो और जिसमें बसपा के पक्ष में जनाधार लाने की सामर्थ्य हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।