(BIHAR, India)
पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर गुरुवार से हड़ताल पर जाएंगे। इस क्रम में बुधवार को सभी जूनियर डॉक्टर काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। उपरोक्त जानकारी जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने दी। जूनियर डॉक्टर 19 अक्टूबर को लापता हुए अपने सहपाठी डॉ. विजय कृष्ण का कोई सुराग न मिलने से खफा हैं। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को आत्महत्या का मानकर ठंडे बस्ते में डाल चुकी है। यही कारण है कि डॉ. विजय कृष्ण के परिजनों से पहले शादी का रिश्ता लेकर आए जिस ठेकेदार पर शक जाहिर किया था, आजतक पुलिस उसे भी नहीं ढूंढ पाई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।