(BakshiKaTalab**, Lucknow)
खां ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘समाजवादी पेंशन योजना’ की शुरुआत के मौके पर कहा, ‘आज की तारीख में देश में ऐसा माहौल है जिसमें गरीबों के बारे में सबसे कम बात की जा रही है। कमजोरों और मजलूमों के साथ सबसे ज्यादा नाइंसाफी हुई है। गरीबों के हाथों से रोटी छीन ली गयी है। समाज के सबसे पिछड़े माने जाने वाले वाल्मीकि वर्ग को रोजगार देने के बजाय उनके हाथों से झाड़ू तक छीन ली गयी है।’ खां ने कहा, ‘ये सारे दिखावे के काम समाज को और दुखी करने वाले हैं। सियासी लोग समाज को कुछ ठोस देने के बजाय अगर गरीबों को धोखा देंगे और प्रचार के नाम पर दिखावा करेंगे तो यह इतिहास को धोखा देने जैसा होगा। तवारीख ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी।’ उन्होंने कहा ‘अगर मुल्क का बादशाह ही छोटे दिल वाला होगा तो यह 125 करोड़ लोगों के लिये अच्छी बात नहीं है। हमारी खुशी और हमारे गम एक ही हैं। इस बादशाह का दिल इतना छोटा है कि उसने ईद पर मुबारकबाद तक नहीं दी।’ हालांकि हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 अक्तूबर को ईद-उल-जुहा के मौके पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दी थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।