(Bhopalgarh, Jodhpur)
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम को जेल से बाहर निकालने के लिए अब उनकी ओजस्वी पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा आज जोधपुर में उनकी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी ओम और राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार मुकेश जैन ने की। उन्होंने दावा किया कि अगले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद जेल में आकर घुटने टेक कर आसाराम से माफी मांगेंगे और उनको रिहा करेंगे। ओजस्वी पार्टी ने जोधपुर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन को स्वामी ओम और मुकेश जैन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आसाराम ने पार्टी को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। वे नारायण सांई और आसाराम से जेल में मिले थे। उनके कहने पर पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके बाद वे झारखंड और जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। ओजस्वी पार्टी एक ही उद्देश्य को लेकर चुनाव लड़ रही है, आसाराम और नारायण सांई को जेल से बाहर लाना। इसके लिए पार्टी की मांग पोक्सो एक्ट में बदलाव की है। पोक्सो एक्ट के लिए ओजस्वी पार्टी अरविंद केजरीवाल और सोनिया गांधी के जिम्मेदार बता रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।