कोटा में रेजीडेंट डाॅक्टरों के साथ हुई मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल
(Digod, Kota) कोटा में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने घटना के विरोध में काम का बहिष्कार कर दिया है। कोटा के एमबीएस और जे के लोन अस्पताल के रेजीडेंट चिकित्सक भी समर्थन में उतर आए है। एमबीएस और जेके लॉन अस्पताल में भी हड़ताल शुरू हो गई है। शहर के तीनो बड़े अस्पताल में डेढ़ सौ से ज्यादा रेजीडेंट के अचानक हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। रेजीडेंट की मांग है न्यू मेडिकल कॉलेज में हंगामा मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाये। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से न्यू मेडिकल काॅलेज अस्पताल में स्थायी पुलिस चौकी खोली जाए। कोटामें रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के रेजीडेंट भी आज से हड़ताल पर चले गए है । अजमेर के जेएलएन अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स और जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स ने सुबह आठ बजे से हड़ताल पर चले गए । वहीं डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के रेजीडेंट ने कहा है कि वे गुरुवार शाम से हड़ताल में शामिल होंगे। पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में दोपहर से रेजीडेंट डाक्टरों की हड़ताल रहेगी। आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर से संबद्ध अस्पतालों के रेजिडेंटों ने भी कार्य बहिष्कार पर उतरने का निर्णय लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।