(JAMMUandKASHMIR, India)
दरअसल खराब सेहत की वजह से इस चुनाव में फारूख अब्दुल्ला चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे, इस बात की जानकारी खुद फारूख अब्दुल्ला के बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी है,इस बार जम्मू कश्मीर के चुनाव में उमर अब्दुल्ला जब मैदान में उतरेंगे तब उन्हें अपने पिता फारूक अब्दुल्ला का साथ नहीं मिलेगा, अपने पिता की खराब सेहत की देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक अखबार से कहा है कि मेरे पिता अस्वस्थ हैं, वह इस बार के चुनाव प्रचार मे हिस्सा नहीं लेंगे, चुनाव के दौरान उनकी सलाह भी मुझे नहीं मिलेगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला की किडनी में प्रॉब्लम है और सूत्रों के मुताबिक उनकी ब्रिटिश पत्नी मॉली उन्हें किडनी देने वाली हैं, फारूक अब्दुल्ला की खराब सेहत नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, दरअसल चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके फारुख अब्दुल्ला की छवि राज्य में करिश्माई नेता की है, इस बार के लोकसभा चुनाव में फारूक अब्दुल्ला की अगुवाई में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य की सबसे ज्यादा 34 फीसदी वोटों पर कब्जा किया था, आंकड़ों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र की कुल 37 सीटों से यूपीए 11 सीटों पर आगे थी, घाटी क्षेत्र के 46 सीटों में से 5 और लद्दाख क्षेत्र के 4 सीटों में से एक सीट पर आगे थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं और अब खराब सेहत की वजह से उन्हें पिता का परामर्श भी नहीं मिल पाएगा, जाहिर है चुनावी मैदान में उमर अब्दुल्ला की राह आसान नहीं दिख रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।