(Agiaon, Bhojpur)
भोजपुर जिले के सन्देश थाना क्षेत्र के कुसरे टोला गांव में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गाँव के ही एक युवक ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को उसके घर से ही पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है की आरोपी ने पुलिस के पहुँचने पर हथियार से फायरिंग भी की। मामले में पुलिस ने अभी कुछ भी बताने से इनकार किया है। ग्रामीणों ने बताया की आरोपी को एक बार पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल की सजा हो चुकी है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे है। घटना स्थल पर पहुंचे ए एस पी दीपक रंजन गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ आरा लेकर आये। वही मृतका के शव को भी पोस्टमॉर्टेम के लिया आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।