(Bikaner, Bikaner)
जार्ड अध्यक्ष राजवेंद्र चैधरी और अन्य प्रतिनिधियों के साथ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाष नेपालिया की वार्ता हुई। डॉ. नेपालिया ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से चर्चा की और रेजीडेंट डॉक्टरों को मौके पर उनकी मांगों के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट की लेकिन बात नहीं बनी। डॉ. नेपालिया ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेज में 17 पुलिस चैकियां बनाने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है।इनमें से जयपुर में 6 चैकियां बनेंगी और हर चैकी में 13 पुलिस कर्मचारी होंगे जो अस्पताल में मुस्तैद रहेंगे। जार्ड अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों के रेजीडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधि आज जयपुर पहुंचेंगे। यहां संयक्त बैठक होगी, जिसमें रणनीति बनाई जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।