(Asind, Bhilwara)
भीलवाड़ा में गुरूवार को दो समुदायों के लोगों के बीच हुई चाकू-बाजी की लगातार घटनाओं के बाद शहर में आज धारा 144 लागू कर दी गयी है। वहीं मामले पर नजर रखने के लिए अजमेर से संभागीय आयुक्त धर्मेन्द्र भटानागर और आईजी अमृत कलश देर रात भीलवाडा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ हालात की समिक्षा की। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से शहर के सभी स्कुल और कॉलेजों में जिला कलेक्टर डॉ.रवि सुरपुर ने एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया हैं। सामुदायिक विशेष के लोगों के बीच हुई इस घटना में 6 लोग घायल हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। वहीं शहर में सुरक्षा की दृष्टि से भारी जाप्ता तय किया गया हैं। शहर में आज स्कुलों के अवकाश घोषित करने के साथ ही सुबह बाजार भी बन्द दिखायी दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।