झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से
(JHARKHAND, India) झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी हो गई है । इसी के साथ दूसरे चरण के लिए नामांकन भी शुरू जायेगा. नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 14 नवंबर है. 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर होगी. दूसरे चरण में कुल 20 विधानसभा सीटों के लिए दो दिसंबर को मतदान होना है.दूसरे चरण में इन सीटों के लिए वोट रू बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका जुगसलाई, जमशेदपुर पू, जमशेदपुर प, सरायकेला, चाईबासा , मझगांव जगनाथपुर , मनोहरपुर, चक्रधरपुर खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर सिसई , सिमडेगा, कोलेबिरा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।