हेमामालिनी ने गोद लिया यूपी का गांव
(Chhata, Mathura) हेमा ने इस मामले में 129 ग्राम पंचायतों तथा 76 एकल गांवों में से भगवान कृष्ण की मुख्य सखी राधारानी के जन्मस्थल रावल गांव को सर्वांगीण विकास के लिए चुना है। महावन तहसील के अंतर्गत आने वाले इस रावल खादर गांव की पंचायत के अलावा चार गांव नगला गोपी, नगला महाराज, नगला कोला एवं नगला काजी शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि सांसद आदर्श गांव विकास योजना में चयन के लिए सांसद के पास 129 ग्राम पंचायतों तथा 76 एकल गांवों की सूची भेजी गई थी, जिनमें से उन्होंने रावल गांव को प्राथमिकता देते हुए चुना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।