(Rajasthan, India)
राजस्थारन की अजमेर सीट से सांसद सांवरलाल जाट और जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद राज्यऔवर्धन सिंह राठौड़ का केन्द्री य मंत्रिमंडल में शामिल होना अब लगभग तय हो गया है। रविवार सुबह दोनों सांसद मोदी के बुलावे पर प्रधानमंत्री निवास पर चाय पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में उन सभी सांसदों को बुलाया गया है, जिन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है। उल्लेशखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मंच तैयार है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज दोपहर डेढ़ बजे भाजपा 20 नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इनमें प्रदेश की अजमेर सीट से सांसद सांवरलाल जाट के नाम के साथ जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद कर्नल सोनाराम का नाम भी चर्चा में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।