(DantaRamgarh, Sikar)
सीकर रोड स्थित टाटिया टोल प्लाजा पर शनिवार को टोलकर्मियों ने प्रदेश के परिवहन मंत्री यूनुस खान की कार को रोक लिया। टोलकर्मियों ने टोल मांगा। मंत्री के परिचय देने के बावजूद कर्मचारियों ने उन्हें नहीं जाने दिया। मंत्री को करीब 20 मिनट तक वहीं रोके रखा। इस दौरान मंत्री के गनमैन और टोलकर्मियों में नोंकझोंक भी हुई।बाद में मंत्री ने चौमूं थाना प्रभारी अशोक चौहान को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने टोल मैनेजर को फोन किया। इसके बाद मंत्री की कार को जाने दी गई। नियम अनुसार मंत्री को टोल नहीं देना पड़ता। मंत्री के जाने के बाद टोल पर चौमूं थाना प्रभारी पहुंचे। सूचना के बाद एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी पहुंचे। दोनों ने कर्मचारियों को लताड़ लगाई।मंत्री ने बताया कि दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी टोल प्लाजा पर लगे कर्मचारियों की योग्यता और कार्यक्षमता की जांच करेगी। साथ ही लोगों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार व अवैध वसूली की भी जांच की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।