कांग्रेस ने बोला वसुंधरा सरकार पर हल्ला
(Bhopalgarh, Jodhpur) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को 163 सीटें देकर विकास की उम्मीद की थी....लेकिन प्रदेश में सडक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था के चलते जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। यदि कांग्रेस में टिकट वितरण सही तरीके से हुआ तो प्रदेश में अधिकाश बोर्ड कांग्रेस के बनेंगे। गहलोत अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे थे। जहां रेलवे स्टेशन पर बडी संख्या में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।