(MAHARASHTRA, India)
पूर्ववर्ती पृथ्वीराज चव्हाण की सरकार में कृषि मंत्री रहे पाटिल को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस विधायक दल का नेता मनोनीत किया। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल ने सोनिया गांधी को नेता के बारे में फैसला करने के लिए अधिकृत किया था। कांग्रेस महासचिव मोहन प्रकाश ने पाटिल को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। आज से ही महाराष्ट्र में नयी विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। इस दौरान देवेन्द्र फडणवीस सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। पाटिल चीनी उत्पादक क्षेत्र अहमदनगर जिले से आते हैं और काफी समय से विधायक रहे हैं। वह करीब 20 साल पहले शिवसेना-भाजपा सरकार के दौरान मंत्री भी रहे हैं। वह बालासाहेब विखे पाटिल के पुत्र हैं जो वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र में हुए चुनाव में 288 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 42 रह गई है। कांग्रेस और राकांपा गठबंधन ने 15 साल तक महाराष्ट्र में शासन किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।