देश का बादशाह केवल एक धर्म को लेकर चल रहा है : आजम खान
(Bilhaur, KanpurNagar) उन्होंने बताया कि ऐसा वह इसलिए कह रहे हैं कि कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि बादशाह का दिल बहुत छोटा है। दरअसल, आजम का इशारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर था। कानपुर के क्राइस्ट चर्च इंटर कालेज में एक कार्यक्रम में खान ने कहा कि मैं भी एक नेता हूं लेकिन मैं किसी धर्म से नहीं हूं। मैं आपका नेता हूं और नेता ऐसा होना चाहिये जो सभी धर्मो का हो, किसी एक धर्म का नही। जो सबके साथ समान व्यवहार करें, न कि बादशाह जैसा। उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाले लोगों और राजनीतिक दलों ने मुझे फिल्मों में तड़का लगाने टाइप का बना दिया है, अगर मैं न होउं तो उनकी राजनीति नहीं चमकेगी । मैने आज तक एक भी पैसा हराम का नही लिया है और जिन लोगो ने देश का पैसा स्विस बैंको में जमा कर रखा है उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहियें आजम ने मुजफ्फरनगर में हुये दंगों की आलोचना करते हुए कहा कि इस हिंसा के दोषी आज संसद में बैठे हुए हैं, यह हमारे देश की राजनीति है । कार्यक्रम के बाद मीडिया ने उनसे बातचीत करनी चाही लेकिन आजम के सुरक्षाकर्मियों ने उनसे बातचीत नही करने दी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।