(Amet, Rajsamand)
महिला अत्याचार की घटना से राजस्थान एक एक बार फिर शर्मसार है । राजसमन्द जिले में पंचायत का तुगलकी फरमान फिर सामने आया है। चारभुजा थाना इलाके के थुरावड गॉंव में खाप पंचायत ने पिछले दिनों गॉंव में युवक की हत्या को दोषी ठहराते हुए एक महिला को गधे पर बैठाकर गॉंव में घुमाने का फरमान जारी किया। पंचायत ने महिला को अन्य साथियों के साथ मिल कर युवक की हत्या करने और शव को जलाने के आरोप में महिला को दोषी माना। बताया जा रहा है की आरोपी महिला के द्वारा भी स्वीकार किये जाने के बाद खाप पंचायत ने अपने ही अन्दाज में पूर्वकालिन दौर के अनुसार दी जाने वाली सजा पर मुहर लगा कर पिछली रात्रि महिला को पूरे गॉंव में गधे पर बिठा कर घुमाया। इस हत्या को लेकर पुलिस में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं होने की बात पंचायत में सामने आई......लेकिन पंचायत ने पुलिस में मामला नहीं दर्ज कराया और अपनी ओर से ही सजा का फरमान सुना दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित महिला के साथ खाप पंचायत के द्वारा महिला को अपमानित करने और खाप पंचायत चलाने के लिए 30 लोगों को हिरासत में ले लिए। वहीं पुलिस के द्वारा ऐहतिहात के तौर पर गॉव में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की। वही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की सूचना उच्च अधिकारीयों को मिलने पर जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड, जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी मौके पर पहॅुचे और घटना की जानकारी ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।