निगम चुनाव में नामांकन के लिए 2 दिन शेष ,,,,,आज रहेगा नामांकन का जोर
(Bayana, Bharatpur) नगर निगम में पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान 22 नंवबर को होगा। वहीं चुनाव लडने वाले प्रत्याशी 11 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। ऐसे में केवल आज और कल ही नामांकन का परचा भरने के लिए शेष रहे गए है। लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। ऐसे में आज और कल को 91 वार्डों के लिए कांग्रेस और भाजपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।ऐसे में अगले दो दिन में 500 से ज्यादा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में आज और कल कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए है। वहीं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के दफ्तरों में ज्यादा कर्मचारी लगाए जा रहे है। ताकि किसी तरह का विवाद नहीं हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।