(DELHI, India)
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, एम्स से संजीव चतुर्वेदी का तबादला करवाने वाले जे पी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री बन गये? अब मोदीजी नड्डा के माध्यम से एम्स में भ्रष्टाचार हटाएंगे? अगस्त में एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के पद से चतुर्वेदी को हटाए जाने के बाद से आम आदमी पार्टी नड्डा पर निशाना साधती आ रही है। पार्टी का आरोप है कि नड्डा ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर दबाव बनाया था जिसके बाद चतुर्वेदी को हटाया गया। भाजपा महासचिव और राज्यसभा सदस्य नड्डा को कल कैबिनेट फेरबदल में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसौदिया ने आरोप लगाया कि नड्डा की नियुक्ति से भ्रष्टाचार में इजाफा होगा और अंतत: एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं का खर्च बढ़ जाएगा। सिसौदिया के मुताबिक, नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय से ईमानदार अधिकारियों को हटवाने में बड़ी भूमिका निभाई। अगर नड्डा जैसे लोग स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठेंगे, तो जाहिर है कि दवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं महंगी होंगी और भ्रष्टाचार बढ़ेगा। चतुर्वेदी को एम्स के सीवीओ पद से हटाए जाने के बाद विवाद शुरू हो गया था और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि चतुर्वेदी को नियुक्ति के मानदंड पूरे नहीं करने के चलते उक्त कदम उठाया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।