झारखंड में बुलंद अपराधियों का दुस्साहस........रामगढ़ में ज्वेलरी शॉप से लूटे 60 लाख
(WESTBENGAL, India) झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई पड़ रहे हैं..जिनके जहन में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है...जी हां रामगढ थाना क्षेत्र के गांधी चौक में स्थित नंदी एंड संस ज्वेलर्स शॉप में छ: लूटेरों ने लूट कि वारदात को अंजाम दिया और 60 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए..शाम करीब 7 :30 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो से छः लूटेरे ज्वेलरी की दुकान में पहुंचे और मैनेजर को सोने और हीरे के जेवर को दिखाने को कहा... उनमे से एक अपराधी ने बंदूक दिखा कर सारे हीरे और सोने के जेवर को बाहर निकालने को कहा और फिर लूटेरें दुकान से करीब 60 लाख से अधिक के सोने और हीरे के जेवर लूट कर फरार हो गए...लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई... कैमरे मे कैद तस्वीरों से साफ़ पता चलता है की अपराधी कैसे पिस्तौल की नोक पर शातिराना अंदाज से देखते ही देखते सारी दुकान के हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हो गए... मौके पर पहुंचे जिला पुलिस कप्तान ने कहा कि कैमरे मे कैद तस्वीरों के सहारे जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जायेगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।