पुलिस को बड़ी कामयाबी......कोडरमा के जयनगर से भारी मात्रा में विस्फोटक पकड़ाया
(Jainagar, Kodarma) कोडरमा के जयनगर थानाक्षेत्र से रविवार की देर रात भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। विस्फोटक को सफेद रंग की बोलेरो में किसी दुसरे जगह सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था तभी जयनगर-डोमचांच रोड पर
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो को चालक समेत गिरफ्तार कर लिया। विस्फोटक आठ बोरों मे लाद कर ले जाया जा रहा था और विस्फोटकों की संख्या तकरीबन 3 हजार बतायी जा रही है। डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान गडबडी फैलाने और दुसरे कामो में किया जा सकता था। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।