19 नवंबर से लालू करेंगे झारखंड में प्रचार अभियान का आगाज
(BIHAR, India) राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद 19 नवंबर से झारखंड विधान सभा चुनाव में राजद-जदयू और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रचार के लिए वे 18 नवंबर को दिल्ली से पटना आएंगे। चुनाव प्रचार हेलिकॉप्टर से होगा। लालू प्रचार अभियान की शुरुआत प्रथम चरण में होने वाले विधान सभा क्षेत्रों से करेंगे। उनकी पहली चुनावी सभा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में होगी। इस क्षेत्र से झारखंड के प्रदेश राजद अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह प्रत्याशी हैं।राजद को तालमेल में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव में छह सीटें मिली हैं। इन सीटों में गढ़वा के अलावा हुसेनाबाद, छतरपुर, चतरा, लातेहार और मनिका हैं।लालू ने प्रदेश राजद अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, झारखंड के प्रभारी राजद संसदीय दल के उप नेता जयप्रकाश नारायण यादव व विधान पार्षद भोला यादव को झारखंड चुनाव में ताकत झोंकने का निर्देश दिया है। पूर्वे को बिहार से अधिकाधिक संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं को झारखंड भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार से सटे विधानसभा क्षेत्रों पर इनका खास ध्यान होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।