(JHARKHAND, India)
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर यूपीए गठबंधन की गांठ सुलझ नहीं रही है। यूपीए के नेता दिल्ली में गठबंधन को मजबूत करने में जुटे हैं, तो रांची में गठबंधन की गांठ ढीली पड़ती नजर आ रही है। प्रदेश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। घटक दल में शामिल जदयू ने कांग्रेस के हिस्से वाली चार सीटों पर दावा ठोंक दिया है। जदयू के प्रदेश सह प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी बोकारो, सिंदरी, राजमहल और जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेगी। इसलिए कांग्रेस इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित न करे। श्रवण कुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने झारखंड के कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद को चिट्ठी लिखी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ बैठक में भी अपनी बात रख दी है। वहीं राजेंद्र सिंह का कहना है कि इस मसले पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद से उनकी बात हो चुकी है। जदयू के दावे में दम नहीं है। कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी भी तय कर लिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।