झुंझुनूं में बंधे के बालाजी के पास रोडवेज और स्कूल बस में भिड़ंत
(Buhana, Jhunjhunun) झुंझुनूं शहर के बंधे का बालाजी के पास एक रोडवेज बस और स्कूल बस में टक्कर हो गई। जिसमें स्कूल बस के चालक सहित 18 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ डिपो की बस जयपुर से हनुमानगढ़ जा रही थी कि एक शहर की एक निजी स्कूल शिशु विद्या विहार की बस बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक ऑटो को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर पर चढ़ते हुए स्कूल बस के जा भिड़ी। हादसे में घायल एक गंभीर बच्चे का इलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर पर कलेक्टर एसएस सोहता, एसडीएम भागीरथ साख, सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया, तहसीलदार ओमप्रकाश जांगिड़ और शहर कोतवाल हरिसिंह पहुंचे। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।