भरतपुर के कुम्हा गांव में पति ने की पत्नी की हत्या........
(Bayana, Bharatpur) भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हां में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल से रेस्ट में घर आए बच्चों ने अपनी मां का शव चारपाई पर और पिता का शव कुन्दे से लटका देख के हल्ला मचाया। अभी कुछ दिन पहले ही एक घटना सेवर कस्बे में हुई थी, जब एक नैवी के जवान ने अपनी मां और पत्नि की गोली मार कर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी और आज फिर एक बार उसी तरह की घटना सेवर इलाके में हुई, जहां पति ने पत्नि का गला घोंट कर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी के फन्दे पर झूल गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रथम दृष्टया यह मामला आर्थिक तंगी से जोड कर माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या के इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।